• होम
  • वेबस्टोरी
  • बॉलीवुड
  • मोर
    • आस्था
  • राजनीति
  • क्रिकेट
  • fb
  • Tw
  • tw
Skip to content
  • fb
  • Tw
  • tw
Hind Now Logo

Hindnow

.

  • होम
  • वेबस्टोरी
  • बॉलीवुड
  • मोर
    • आस्था
  • राजनीति
  • क्रिकेट
Posted inराजनीति

BJP को पछाड़ने के लिए कांग्रेस का नया हथकंडा, बिहार में सोशल मीडिया फॉलोअर्स के हिसाब से बांटे जाएंगे टिकट!

by Yash SharmaApril 12, 2025
Bihar Election

Bihar Election: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Election) होने वाले हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टी पूरा जोर लगा रही हैं और जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी बिहार इलेक्शन में जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टिकट के लिए सोशल मीडिया एक्टिविटी को मापदंड बनाने को लेकर बिहार कांग्रेस में बड़ा विवाद छिड़ गया है।

Bihar Election में कांग्रेस की नई गाइडलाइन

Bihar Election

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की नई गाइडलाइन के तहत बिहार इलेक्शन (Bihar Election) में टिकट का दावेदार वही माना जाएगा जिसके पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फ़ॉलोअर्स होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर पर्याप्त संख्या में फॉलोअर्स होंगे उसे ही कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस के आदेश के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफॉर्म पर जिनके फॉलोअर्स की संख्या अच्छी होगी। वही टिकट के असली दावेदार माने जाएंगे। तीनों प्लेटफॉर्म के लिए न्यूनतम संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।

किस प्लेटफॉर्म पर कितने फॉलोअर्स जरूरी?

Bihar Election

बिहार इलेक्शन (Bihar Election) में कांग्रेस की तरफ से किसी व्यक्ति की दावेदारी तभी मानी जाएगी, जब उसके फेसबुक पर कम से कम एक लाख 30 हजार फॉलोअर्स होंगे। वहीं एक्स हैंडल पर 50 हजार और इंस्टाग्राम पर कम से कम 30 हजार फॉलोअर्स होंगे। जिला कमेटियों की दावेदारी के लिए भी यह मापदंड पूरा करना होगा।

अगर शर्तें लागू होती हैं तो बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी 19 विधायक भी टिकट से वंचित हो सकते हैं। अन्य दावेदारों के लिए तो यह और भी मुश्किल होगा। यह असंभव लक्ष्य बिहार कांग्रेस नेताओं को 7 अप्रैल को सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन और पूर्व आईएएस शशिकांत सेंथिल ने उस समय दिया था।

बिहार कांग्रेस में कन्हैया कुमार के ज्यादा फॉलोअर्स

Bihar Election

बिहार (Bihar Election) में कांग्रेस के ज्यादातर नेता सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय हैं। कन्हैया कुमार को छोड़ दें तो ज्यादातर नेता सोशल मीडिया के मापदंड पर खरे नहीं उतरते। इंस्टाग्राम पर कन्हैया के 44 लाख और फेसबुक पर 14 लाख फॉलोअर्स हैं। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के फेसबुक पर 3.71 लाख और इंस्टाग्राम पर 27.2 हजार फॉलोअर्स हैं। हालांकि वह विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। सेंथिल ने पटना के सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में प्रेजेंटेशन के जरिए यह लक्ष्य दिया।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी दिए सुझाव

Bihar Election

इसमें यह भी बताया कि बिहार इलेक्शन (Bihar Election) में टिकट का दावेदार कैसे अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा सकता है। सेंथिल ने किसी तरह की दिक्कत होने पर फोन नंबर भी जारी किया है। कांग्रेस नेतृत्व से लक्ष्य मिलने के बाद बिहार कांग्रेस में टिकट के दावेदार चिंतित हैं। ये कमेटियां टिकट बंटवारे में अहम भूमिका निभाएंगी। यह पहले की परंपरा में बदलाव है। पहले जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी के बिना शीर्ष नेताओं द्वारा निर्णय लिए जाते थे। फिलहाल प्रत्याशियों का चयन शुरू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2025 के लिए गौतम गंभीर ने तैयार किया मास्टर प्लान, अनिकेत – पडीक्कल समेत IPL में धमाल मचा रहे खिलाड़ियों को दिया मौका

Tagged: Bihar Election, BJP, congress, Election, Followers, Social media, Social Media Account

Yash SharmaHindi Content Writer

मेरा नाम यश शर्मा है। मूलतः मैं राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क़स्बे... More by Yash Sharma

Recent Posts

  • कैमरे के सामने ही नहीं, किताबों में भी माहिर! बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हैं सुपर एजुकेटेड
  • बॉलीवुड की 3 बॉक्स ऑफिस क्वीन कही जाती यह अभिनेत्रियां, लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम
  • Rani Mukerji की आलीशान ज़िंदगी के पीछे किसका हाथ? पति आदित्य चोपड़ा की संपत्ति और कमाई सुनकर चौंक जाएंगे
  • क्या हुआ था उस रात और क्यों टूटी पलाश-स्मृति की शादी? एक्टर नंदीश संधू ने बताई सच्चाई
  • भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले धाकड़ खिलाड़ी अस्पताल में हुआ भर्ती 
loader-image
New Delhi, IN
11:27 am, Aug 10, 2026
temperature icon 35°C
Patchy rain nearby
51 %
1001 mb
7 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 84%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 7:05 pm
Hourly Forecast
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.05 mm 11% 7 mph 47% 1000 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.06 mm 14% 6 mph 55% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 7 mph 62% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 9% 7 mph 65% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 1.19 mm 43% 7 mph 71% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 1.19 mm 58% 6 mph 76% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.28 mm 51% 8 mph 78% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.66 mm 54% 11 mph 85% 1003 mb 0 cm
Weather from WeatherAPI

आज का राशिफल

Hind Now Logo
  • fb
  • Tw
  • tw
  • About
  • Code Of Ethics
  • Correction Policy
  • Copyright Notice
  • Disclaimer
  • DMCA
  • EDITORIAL POLICY
  • Fact Check Policy
  • Non-Partisanship Policy
  • Privacy And Cookies Policy
  • Sponsored Content Policy
  • Contact
© 2026 Hindnow Pvt Ltd. All Rights Reserved. Privacy And Cookies Policy