2027 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, इसी बीच क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2027 (2027 World Cup) में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे? इस सवाल पर अब भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी राय रखी है, जिसने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है।
रोहित- विराट खेलेंगे 2027 World Cup

दरअसल, हाल ही में एमएस धोनी एक प्राइवेट इवेंट में शामिल हुए, जहां उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगला वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर सवाल किया गया। इस पर धोनी ने कहा, “उन्हें अगला वर्ल्ड कप (2027 World Cup) क्यों नहीं खेलना चाहिए? मेरे लिए उम्र कोई मापदंड नहीं है। प्रदर्शन और फिटनेस सबसे अहम है।” उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक चर्चाओं की जरूरत नहीं है, बस चयन के मानदंड साफ होने चाहिए और हर खिलाड़ी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले 5 बूढ़े खिलाड़ी, एक की उम्र 43 साल
धोनी ने कही ये बात
एमएस धोनी ने परफॉर्मेंस को सबसे अहम बताते हुए कहा कि, “अगर वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार देश के लिए बेहतर करने की चाह रखते हैं, तो उन्हें मौका (2027 World Cup) क्यों नहीं मिलना चाहिए?” उन्होंने अनुभव की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि बड़े खिलाड़ियों की जगह तुरंत भरना आसान नहीं होता। “आप 20 साल के खिलाड़ी से वही उम्मीद नहीं कर सकते, जब तक वह सचिन तेंदुलकर न हो,” धोनी ने कहा। उन्होंने साफ किया कि चयन में सभी खिलाड़ियों को बराबरी से देखा जाना चाहिए और जो परफॉर्म करेगा, वही टीम में रहेगा।
दोनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन
विराट कोहली के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उनका वनडे फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाए, इसके बाद साउथ अफ्रीका सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में भी कोहली ने तीन मैचों में 240 रन बनाए।
वहीं रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 202 रन ठोके और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ 155 रन की पारी भी उनके शानदार फॉर्म को दिखाती है। दोनों खिलाड़ी बेहतरीन लय में हैं, ऐसे में फिलहाल उनका वनडे टीम (2027 World Cup) से बाहर होना मुश्किल नजर आता है।
Question: Do you see Virat Kohli & Rohit Sharma play 2027 World Cup?
MS Dhoni said "Why not – why somebody should not play next World Cup – for me, age is not a criteria – performance, fitness, these are the criteria, I feel no body should be told anything – but thing should be… pic.twitter.com/wElUq6fzU5
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 4, 2026
यह भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए खेले ये 3 खिलाड़ी! एक ने तो उड़ा दिए 500+ विकेट
