• होम
  • वेबस्टोरी
  • बॉलीवुड
  • मोर
    • आस्था
  • राजनीति
  • क्रिकेट
  • fb
  • Tw
  • tw
Skip to content
  • fb
  • Tw
  • tw
Hind Now Logo

Hindnow

.

  • होम
  • वेबस्टोरी
  • बॉलीवुड
  • मोर
    • आस्था
  • राजनीति
  • क्रिकेट
Posted inबॉलीवुड

Birthday Special: इंटरनेशनल फिल्म से लेकर BAFTA अवॉर्ड तक, कुछ ऐसा रहा Rohini Hattagandi का फिल्मी सफर

by Sadhna MishraApril 11, 2022
Rohini Hattagandi

नई दिल्ली, Birthday Special actress Rohini Hattagandi: महज 27 साल की उम्र में 74 वर्ष की बुजुर्ग का किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी आज अपना 67वां जन्मदिन बना रही हैं। अक्सर आपने मेल एक्टर्स को पर्दे पर महिलाओं का रोल निभाते हुए देखा होगा, लेकिन बहुत ही कम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पर्दे पर पुरुषों का किरदार निभाया। उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से एक है रोहिणी हट्टंगड़ी। आइए इनके जन्मदिन के मौके पर इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

Rohini Hattagandi

27 साल की उम्र में मनवाया एक्टिंग का लोहा

आपको बता दें कि, 11 अप्रैल, 1955 को महाराष्ट्र के पुणें में जन्मी एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी (Rohini Hattagandi) आज 67 साल की हो गई है, लेकिन रोहिणी ने उम्र के इस पड़ाव पर भी अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है। एक्ट्रेस हाल ही में विद्या बालन की रिलीज हुई फिल्म ‘जलसा’ में नजर आई है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इंटरनेशनल लेवल पर काम करने वाली रोहिणी हट्टंगड़ी भारत की पहली अभिनेत्री हैं। रोहिणी ने 27 साल की उम्र में 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाकर साबित कर दिया था कि एक्टिंग की दुनिया में वो कोई कच्ची खिलाड़ी नहीं।

Rohini Hattagandi

कई अवार्ड्स के सम्मानित हो चुकी हैं Rohini Hattagandi

मालूम हो कि, बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘अग्निपथ’ में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार रोहिणी हट्टंगड़ी ने ही निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई। इस किरदार के लिए रोहिणी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वो एक नेशनल अवॉर्ड के अलावा दो फिल्म फेयर सहित कई अन्य पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी का रोल निभाने के लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा गया है।

Birthday wishes to ROHINI HATTANGADI.
Eminent theatre/film actress born in Pune, graduate from NSD & has featured in 80+ films.

Seen here with Anupam Kher in Saraansh & after winning the BAFTA award for Gandhi, with Ben Kingsley, Richard Attenborough. pic.twitter.com/9h5FBtgIxQ

— Film History Pics (@FilmHistoryPic) April 11, 2020

इन फिल्मों में की शानदार एक्टिंग

गौरतलब है, कि, बेफ्टा अवॉर्ड पाने वालीं रोहिणी हट्टंगड़ी बॉलीवुड (Rohini Hattagandi) की एक मात्र अभिनेत्री हैं। उन्होंने गाधीं, सारांश, पार्टी, अग्निपथ और अर्थ और पुकार समेत कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘घातक’ और ‘चालबाज’ में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। रोहिणी ने हिंदी सिनेमा के अलावा कई और भाषाओं में फिल्मे कीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अलग-अलग रोल निभाए। रोहिणी हट्टंगड़ी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बैचमेट जयदेव से शादी की थी, कैंसर के चलते 2008 में उनका निधन हो गया था। रोहिणी के एक बेटे हैं असीम हट्टंगड़ी , वो भी फिल्म इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं।

Tagged: bollywood news in hindi, Entertainment News Today, Rohini Hattangadi, Rohini Hattangadi Birthday, Rohini Hattangadi Films, trending News Today

Recent Posts

  • कैमरे के सामने ही नहीं, किताबों में भी माहिर! बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हैं सुपर एजुकेटेड
  • बॉलीवुड की 3 बॉक्स ऑफिस क्वीन कही जाती यह अभिनेत्रियां, लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम
  • Rani Mukerji की आलीशान ज़िंदगी के पीछे किसका हाथ? पति आदित्य चोपड़ा की संपत्ति और कमाई सुनकर चौंक जाएंगे
  • क्या हुआ था उस रात और क्यों टूटी पलाश-स्मृति की शादी? एक्टर नंदीश संधू ने बताई सच्चाई
  • भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले धाकड़ खिलाड़ी अस्पताल में हुआ भर्ती 
loader-image
New Delhi, IN
3:44 am, Nov 1, 2026
temperature icon 24°C
Clear
56 %
1016 mb
3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 7.4 km
Sunrise: 6:33 am
Sunset: 5:36 pm
Hourly Forecast
4:00 am
temperature icon
21°/24°°C 0 mm 4% 4 mph 62% 1016 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1018 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 38% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 32% 1014 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
26°/30°°C 0 mm 1% 3 mph 36% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 2% 2 mph 43% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
22°/25°°C 0 mm 2% 3 mph 49% 1015 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/24°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1015 mb 0 cm
Weather from WeatherAPI

आज का राशिफल

Hind Now Logo
  • fb
  • Tw
  • tw
  • About
  • Code Of Ethics
  • Correction Policy
  • Copyright Notice
  • Disclaimer
  • DMCA
  • EDITORIAL POLICY
  • Fact Check Policy
  • Non-Partisanship Policy
  • Privacy And Cookies Policy
  • Sponsored Content Policy
  • Contact
© 2026 Hindnow Pvt Ltd. All Rights Reserved. Privacy And Cookies Policy