Posted inबॉलीवुड

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद उड़ी एक और अफवाह, सैफ ने दी सफाई

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद उड़ी एक और अफवाह, सैफ ने दी सफाई

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद फिल्म जगत में काफी हलचल मचा हुआ है. वही रिया चक्रवर्ती के ड्रग्‍स मामले में नाम आने के बाद कई फिल्मी सितारे NCB के हत्थे चढ़ गए. वहीं ड्रग मामले में अभिनेत्री सारा अली खान का नाम आने के बाद NCB द्वारा उन्‍हें तलब किया गया. जिसके बाद एक अफवाह उड़ी है. कि सारा का नाम इस मामले में आने पर उनके पिता अभिनेता सैफ अली खान मुंबई से बाहर चले गए थे.

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद दिल्ली चले गए सैफ

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद उड़ी एक और अफवाह, सैफ ने दी सफाई

कहा जा रहा था कि मुंबई में इस मामले को लेकर लगातार गहमागहमी बने रहने के कारण सैफ अपने परिवार के साथ दिल्‍ली चले गए थे और कुछ दिन उन्‍होंने वहीं बिताए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब सैफ से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि ये सच है कि मैं तैमूर के साथ बहुत ज्‍यादा समय बिताता हूं. लेकिन मैं अपने बाकी दो बच्‍चों सारा और इब्राहिम से भी लगातार संपर्क में रहता हूं.

उनके दिल में तीनों बच्चों लिए अलग–अलग है जगह

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद उड़ी एक और अफवाह, सैफ ने दी सफाई

उन्होने बताया कि उनके दिल में तीनों बच्चों लिए अलग–अलग जगह है. उन तीनों को ही मेरे अलग–अलग तरह के अटेंशन की जरूरत होती है. सैफ ने कहा, ‘मैं अपने तीनों बच्‍चों को बहुत प्‍यार करता हूं और हमेशा उनके लिए हाजिर रहता हूं. मैं अपने बड़े बेटे इब्राहिम और बेटी सारा के साथ लगातार संपर्क में रहता हूं. अगर मैं सारा की किसी बात को लेकर परेशान हूं तो तैमूर मुझे बेहतर महसूस नहीं करा सकता. मेरे तीनों बच्‍चों की उम्र अलग–अलग है. उन सभी को मेरी अलग–अलग जरूरत होती है. मैं सारा या इब्राहिम के साथ फोन पर लंबी बात या चैट करता हूं. उनके साथ डिनर कर सकता हूं, लेकिन तैमूर के साथ ऐसा नहीं कर सकता.’

सारा ने ड्रग लेने से किया इंकार

ड्रग मामले में सारा का नाम आने के बाद उड़ी एक और अफवाह, सैफ ने दी सफाई

आपको बता दें कि सैफ और तैमूर, करीना कपूर खान के साथ मुंबई में अपने अपार्टमेंट में रहते हैं. वहीं सारा और इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं. कथित तौर पर NCB से पूछताछ में सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के अच्छे दोस्त होने और उनके फार्महाउस पर जाने की बात कबूल की. हालांकि, उन्‍होंने ड्रग्‍स लेने की बात से इनकार किया.