Posted inन्यूज़

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता और महंगा, एक क्लिक में जाने सारा अपडेट

Budget 2026: What Gets Cheaper And Costlier
Budget 2026: what gets cheaper and costlier

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 (Budget 2026) पेश होते ही देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया, जिसमें आम आदमी और MSME सेक्टर के लिए कई अहम राहतों का ऐलान किया गया। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। तो आइए जानते हैं…

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता

Budget 2026
Budget 2026

1. दवाइयां और स्वस्थ खर्च

संसद में पेश किए गए बजट 2026 (Budget 2026) में वित्त मंत्री ने बताया कि कैंसर, शुगर और गंभीर बीमारियों की 17 आवश्यक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई जा रही है, जिससे इन दवाओं की कीमतों में कमी आ सकती है और मरीजों को इलाज सस्ता मिलेगा।

2. खेल कूद का समान

बजट 2026 (Budget 2026) में खेल-कूद के सामान (जैसे स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, जूते, लेदर प्रोडक्ट्स) पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है, जिससे अब ये वस्तुएँ कम कीमत पर उपलब्ध हो सकती हैं। इससे खासकर युवाओं और खेल प्रेमियों को लाभ मिलेगा।

3. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स

बजट 2026 (Budget 2026) में मोबाइल फोन के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स पर टैक्स में कमी की घोषणा की गई है। इससे मोबाइल फोन और स्मार्ट डिवाइसेज़ की कीमतों में गिरावट की संभावना बढ़ती है। इसके साथ ही लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरियों, ईवी (Electric Vehicle) और सोलर पैनलों पर भी ड्यूटी में छूट दी गई है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी-संबंधित सामान सस्ते हो सकते हैं।

4. आम खर्चों में राहत

बजट 2026 (Budget 2026) में विदेश यात्रा और पढ़ाई में बड़ी राहत दी गई है। विदेश यात्रा, अध्ययन और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर Tax Collected at Source (TCS) को घटाकर लगभग 2% कर दिया गया है, जिससे इन खर्चों में राहत मिलेगी।

व्यक्तिगत उपयोग के लिए विदेश से मंगाए सामान: इन पर ड्यूटी को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है, जिससे व्यक्ति-गत आयातित सामान सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं Finance Minister Nirmala Sitharaman? जानकर चौंक जाएंगे उनकी डिग्रियां

क्या हुआ महंगा

बजट 2026 (Budget 2026) में कुछ वस्तुओं पर कर और शुल्क बढ़ाए गए हैं, जिससे उनकी कीमतों में इज़ाफ़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

1. शराब और व्यसन- संबंधित चीजें

बजट 2026 (Budget 2026) में शराब, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अधिक एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है, जिससे ये उत्पाद महंगे होंगे और उपभोक्ताओं के लिए खर्च बढ़ सकता है।

2. खनिज और स्क्रैप

इसके अलावा बजट 2026 (Budget 2026) में कुछ खनिज और स्क्रैप जैसे कच्चे माल पर शुल्क बढ़ाया गया है, जिससे उनकी खरीद महंगी हो सकती है, जिसका असर निर्माण और औद्योगिक लागत पर भी पड़ेगा।

3. वित्तीय व्यय और निवेश

हालाँकि यह सीधे उपभोक्ता खर्च नहीं है, शेयर बाजार में F&O (Futures & Options) ट्रेडिंग और कुछ वित्तीय सेवाओं पर Securities Transaction Tax (STT) बढ़ाया गया है, जिससे निवेश-व्यय महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  स्कूल में बच्चे बन गए जानवर! छोटे बच्चे की आँखें फोड़ दीं, जूता रगड़कर कर डाली हैवानियत

Kamakhya Reley is a journalist with 3 years of experience covering politics, entertainment, and sports. She is currently writes for HindNow website, delivering sharp and engaging stories that connect with...